Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > फैक्ट्री कर्मी का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

फैक्ट्री कर्मी का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Spread the love

कानपुर देहात,26 अप्रैल 2024। फैक्ट्री कर्मी की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जिला औरैया के थाना फफूंद के चिरियापुर के रहने वाले शरदचंद्र दुबे(50) शिवली कोतवाली के बेहटा गांव में अपने साढू नवनीत कुमार के यहां रहते थे। बेहटा से पनकी पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में काम करने जाते थे। गुरुवार को शरदचंद्र दुबे फफूंद से घर वापस ट्रेन से आ रहे थे। रात तक बेहटा न पहुंचने पर साढू ने उनकी तलाश शुरू की। हालाकि उनका कोई पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को डीएफसी की डाउन लाइन पर शव पड़ा मिला। सूचना पर मैथा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पत्नी प्रतिमा,पुत्र लखन,लड़की लक्ष्मी,कीर्ति, बऊवा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मृतक शरदचंद्र अपने गांव चिरियापुर फफूंद से ट्रेन से लौट रहे थे। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *