Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > लालपुर में आंगनवाड़ी सहायिका का संदिग्ध हालात में मिला शव

लालपुर में आंगनवाड़ी सहायिका का संदिग्ध हालात में मिला शव

Spread the love

कानपुर देहात,01 अप्रैल 2024। कोतवाली शिवली की मैथा चौकी के गांव लालपुर शिवराजपुर की गीता देवी(50)गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका के तौर पर काम करती है। महिला के पति राजकिशोर की काफी पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन लड़के काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। रविवार की रात घर में अकेली थी। सोमवार की सुबह देर तक वह बाहर नहीं निकली। सूचना पर मैथा चौकी पुलिस मौके पहुंची। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता,सीओ वीरेंद्र सिरोही मौके पर पहुंचे। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *