Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत

Spread the love

कानपुर देहात,21 मार्च 2024। शिवली कोतवाली के ग्राम बेहटा निवासी सुभाष ने सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि पत्नी अंशिका उर्फ सुभीता की शादी अप्रैल 2023 में हुई थी। जो करीब 9 माह से गर्भवती थी जिसके प्रसव के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। उसी दौरान महिला व नवजात शिशु की मौत हो गयी । शव गांव पहुंचने की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार अनिल चौधरी लेखपाल धर्मेंद्र कुमार समेत मैथा चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शिवली कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अकबरपुर के एक अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हुई है। पति की सूचना पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *