शिवली पुलिस ने स्कूलो को दिए माइक

सुनाद न्यूज

28 मई 2022

कानपुर देहात। धार्मिक स्थलों से उतरवाए गये लाउडस्पीकर ,माइक व मशीन को दो स्कूलों को सौंपा गया शुक्रवार को कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने माडल जूनियर स्कूल सरैया लालपुर व संविलियन विद्यालय अनूपपुर असई के प्रधानाध्यापकों को सौंपा। अभी तक जिन लाउडस्पीकर से मन्दिर में भजन व मस्जिद में अजान होता था अब उन लाउडस्पीकरों से विद्यालय में प्रार्थना होगी। कोतवाल के इस कदम की छात्र छात्राओं के अभिवावकों व ग्रामीणों ने सराहना की है। इस मौके पर मैथा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक प्रधानाध्यापक राजनाथ दुबे शिक्षक कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *