Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मैथा तहसील में खनन माफिया बेकाबू,किसान के खेत की मिट्टी कर ली चोरी

मैथा तहसील में खनन माफिया बेकाबू,किसान के खेत की मिट्टी कर ली चोरी

Spread the love

कानपुर देहात,01मार्च 2024। मैथा तहसील में खनन माफिया अवैध खनन कर मिट्टी की चोरी कर ले जा रहे हैं। हृदयपुर के किसान के खेत से बीती रात एक बीघा खेत की मिट्टी रातो रात खोद ले गए। किसान ने एसडीएम से शिकायत की है।

मैथा तहसील हृदयपुर गांव के किसान सर्वेश कुमार ने बताया कि गांव में उसका एक बीघा खेत है। बीती देर रात खेत की मिट्टी एक ठेकेदार द्वारा चोरी कर बेंच ली गई है। मिट्टी चोरी हो जाने के बाद किसान अधिकारियों से फरियाद लगाता घूम रहा है। किसान ने एसडीएम से मिट्टी चोर खनन माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। नायब तहसीलदार अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि किसान की शिकायत पर लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। कार्यवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *