परशुराम अभिनेता के सामने रो पड़ा जनसमुदाय

कानपुर,27 फरवरी 2024।विख्यात परशुराम अभिनेता पंडित जितेंद्र पाण्डेय ने रामलीला जगत से संन्यास ले लिया। सोमवार को विदाई समारोह में रामलीला जगत से जुड़े उनके भक्त रो पड़े। जिला फतेहपुर ग्राम मोहर में आयोजित 75वां वार्षिकोत्सव एवं धनुष भंग का आयोजन के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया। जय मां शुम्बहा देवी सेवा समिति के अध्यक्ष सोमेश अवस्थी द्वारा उनका का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कहा ऐसे विद्वान व अद्वितीय संवाद करने वाले भगवान परशुराम के अभिनय के स्वरूप में पंडित जितेंद्र पाण्डेय जैसे परशुराम अब हमें शायद ही देखने को मिलेंगे। इस मौके पर रवि तिवारी रायपुर,हेमंत बाजपेई,बालकृष्ण पाण्डेय,धर्मेंद्र पाण्डेय,अजान द्विवेदी,गोविंद नारायण मिश्र सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *