शिवली बंबे के समानांतर मिट्टी खोदी,होगी जांच

कानपुर देहात,23 फरवरी 2024। मैथा तहसील में सक्रिय मिट्टी चोरों के हौंसले इतने बुलंद है। कि शिवली रजबहा के समानांतर पटरी मिट्टी उठा ले गए। और जिम्मेदार अधिकारी इससे अनजान बने रहे। अब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जांच कराए जाने की बात कही है।

रामगंगा नहर से भेवान से निकले शिवली रजबहा की पटरी की मिट्टी जेसीबी लगाकर खोद ले गए। ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि मिट्टी चोर बीती रात रजबहा की मिट्टी खोद ले गए। मैथा तहसील में मिट्टी चोर माफिया काफी दिनों से सक्रिय हैं। रात में सरकारी जगह की मिट्टी खोद कर वारे न्यारे किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र कौशल ने बताया कि एई व जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *