Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > जनपद न्यायालय में ऑर्बोट्रेशन एवं लघु वादों की विशेष लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनपद न्यायालय में ऑर्बोट्रेशन एवं लघु वादों की विशेष लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Spread the love

कानपुर देहात 21 फरवरी 2024।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जय प्रकाश तिवारी के निर्देशानुसार दिनांक 09 मार्च  को आरबीट्रेशन वादो के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत एवं दिनांक 05 मार्च से 07 मार्च  तक लघु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत और दिनांक 09 मार्च  (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण- हिमांशु कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, दीवानी राजस्व वाद, मोटर वाहन दुर्घटना वाद, पारिवारिक वाद, बैंक वसूली, 138 एन.आई. एक्ट, विद्युत चोरी वाद, नगर निगम वाद, वाटर टैक्स वाद, ई-चालान परिवहन विभाग से संबंधित विवादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *