अकबरपुर में पवन कुमार,मैथा में प्रिया कुमारी बनी तहसीलदार

कानपुर देहात,19 फरवरी 2024। डीएम आलोक सिंह ने जिले की तीन तहसीलों में तहसीलदारों की बदलकर तैनाती दी है। साथ ही सभी को तत्काल तैनाती के आदेश दिए हैं।

करीब पांच महीने पहले तहसील मैथा के तहसीलदार बनाए गए पवन कुमार को अकबरपुर का नया तहसीलदार बनाया गया है। जब कि मैथा में डेरापुर की तहसीलदार प्रिया कुमारी की तैनाती की गई है। इसी तरह अकबरपुर के तहसीलदार रणविजय सिंह को डेरापुर तहसील की कमान दी गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *