Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > सड़क हादसे में मरे तीन दोस्त,शादी की खुशियां मातम में बदली

सड़क हादसे में मरे तीन दोस्त,शादी की खुशियां मातम में बदली

Spread the love

पुखरायां,12फरवरी 2024।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सरायं गांव के समीप मुगल रोड पर रविवार की रात्रि एक कार व मिनी ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसमे कार सवार पांच युवक घायल हो गये। डाक्टर ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीनों जिगरी दोस्त थे।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख इस्लामाबाद निवासी शहवाज उर्फ राजा (30) की फतेहपुर बिंदकी में सगाई था।कार्यक्रम से वापस आते रविवार की रात समय मूसानगर थाना क्षेत्र के सरायं गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिससे कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां में भर्ती कराया। चिकित्सक राजवीर ने घायल रिजवान (32) व शाहवाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल फैज अनवर (30),आदिल (25) को चिंताजनक हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर निशांत पाठक ने फैज अनवर को कानपुर रिफर कर दिया। कानपुर जाते समय फैज अनवर की मौत हो गई। वही घायल अमन (23) के परिजनों ने उसे उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *