Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के लिए समर्पित रहा दीनदयाल का जीवन-सतीश शुक्ला

सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के लिए समर्पित रहा दीनदयाल का जीवन-सतीश शुक्ला

Spread the love

कानपुर देहात,11 फरवरी 2024।भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि सभी 1576 बूथों पर मनाई। पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सतीश शुक्ला ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनको याद किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है। भाजपा नेता कन्हैया कुशवाहा ने कहा अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन में भारत व सम्पूर्ण विश्व की समस्याओं का निराकरण समाहित है। इस मौके पर सौरभ मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा,शिव विलास मिश्रा, विजय मिश्रा,जयपाल सिंह,विजय बाजपेई रामेंद्र नाथ सचान,मन्नी गुप्ता वरुण सिंह चंदेल आदि रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *