Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > युवा > अंकित बने युवा जिला सलाहकार समिति के सदस्य

अंकित बने युवा जिला सलाहकार समिति के सदस्य

Spread the love

कानपुर देहात,31जनवरी 2024।जिले में भाजपा आईटीके पूर्व जिला सह संयोजक और वर्तमान में भोगनीपुर विधानसभा में सेक्टर संयोजक अंकित शुक्ल को केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। सदस्य नामित किए जाने पर जीतेंद्र सिंह गुड्डू, सत्यम चौहान, प्रभात मिश्र,आशुतोष त्रिपाठी, नवनीत दीक्षित, नमन अग्निहोत्री बिट्टू पाण्डेय, अंकित मिश्र, मुकुल पांडेय, पंकज सचान, दीपक सेन ने खुशी जाहिर बधाई दी है। अंकित ने बताया कि नामांकित सदस्य के रूप में जिले में युवा विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर मार्गदर्शन, सलाह और नए दृष्टिकोण प्रदान देंगे। जिससे युवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *