Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में दिखा स्वर्ग सा नजारा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में दिखा स्वर्ग सा नजारा

Spread the love

रामलला के विराजित होने पर सदियों बाद सपना हुआ पूरा

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा शामिल होने बाद आश्रम लौटे

कानपुर देहात,26 जनवरी 2024। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने से सदियों बाद सपना पूरा हो गया है। भव्य व दिव्य स्थापना देकर मन गदगद हो गया। स्वर्ग जैसा नजारा दिखा। मौजूद सभी लोग एक जैसे दिखे।कई सदी बाद आराध्य अपने महल में विराजे हैं। यह बात प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ट्रस्ट की तरफ से आमंत्रित किए गए क्षेत्र के सरैया स्थित त्यागीआश्रम के महंत शिव चेतनानंद सरस्वती महाराज ने बताई है।

उन्होने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए संतों का खूब आदर सत्कार किया गया। विदाई में प्रसाद,वस्त्र, किताबें भेंट की गई। कहा कि राम भारत के राष्ट्र नायक है। अब भारत के विश्व गुरु बनने का रास्ता भी प्रशस्त होगा।साधु संतों से मिलने का अवसर भी मिला। साथ ही अयोध्या में मिला प्रसाद भी भक्तों को वितरित किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *