Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > 11लाख दीपक वितरण कर मनाई जाएगी भव्य वा दिव्य दिवाली

11लाख दीपक वितरण कर मनाई जाएगी भव्य वा दिव्य दिवाली

Spread the love

ग्यारह लाख दीपक कानपुर देहात व कानपुर नगर में वितरित किए जायेंगे-गोपालानंद महाराज

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,14 जनवरी 2024। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को दीपावली मनाने के लिए रंजीतपुर के पवन तनय आश्रम व बालाजी सेवा समिति की तरफ से भक्तों को 11 लाख मिट्टी के दीपों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। वितरण कानपुर देहात व कानपुर नगर में विभिन्न जगहों पर स्टाल लगाकर किया जाएगा। पवन तनय आश्रम में महंत गोपालानंद जी महाराज के द्वारा रविवार को दीप वितरण का शुभारंभ किया जाएगा।

महंत गोपालंद ने बताया की पवन तनय आश्रम में करीब दो लाख मिट्टी के बन दीपक एकत्र हो गए हैं। रविवार को मंदिर परिसर से दीपक वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। जगह जगह पर भक्तों के माध्यम से जगह जगह दीपक का वितरण किया जाएगा। बाला जी सेवा समिति के सुनील शुक्ला ने बताया कि कानपुर देहात के अलावा कानपुर नगर में जगह जगह केंद्र खोलकर दीपक वितरण कराया जाएगा। महंत ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पूजन अर्चन के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई जाएगी।

एलईडी प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी पर भक्तों को पवन तनय आश्रम में दिखाया जाएगा। महंत गोपालानंद जी महाराज ने बताया कि 22 जनवरी को मंदिर में विशेष पूजा आराधना का भी आयोजन किया है। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *