Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > जागेश्वर मंदिर का वार्षिकोत्सव-कलश यात्रा का आयोजन आज

जागेश्वर मंदिर का वार्षिकोत्सव-कलश यात्रा का आयोजन आज

Spread the love

कानपुर देहात,13 जनवरी 2024।शिवली कस्बे के विख्यात जागेश्वर मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के चौदहवें वार्षिकोत्सव में रूद्र महायज्ञ व रामकथा का आयोजन किया गया है। रामकथा अरविंद द्विवेदी सुनाएंगे। और रूद्र महायज्ञ में आहुतियां उमाशंकर तिवारी डलवाएंगे। आयोजन समिति के मुताबिक 13 जनवरी को कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन शुरू होगा। 14 जनवरी को वेदी रचना व पंचांग पूजन होगा। 15 को रामकथा शुरू होगी। 23 जनवरी को कथा विश्राम के साथ भंडारे का आयोजन होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *