Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > बढ़ाया जिले का मान-सीएम ने आयुष त्रिवेदी को युवा पुरस्कार से किया सम्मानित

बढ़ाया जिले का मान-सीएम ने आयुष त्रिवेदी को युवा पुरस्कार से किया सम्मानित

Spread the love

लखनऊ में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में किया गया पुरस्कृत

 पुरस्कार में प्राप्त धनराशि से निर्धन छात्रों को पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराएंगे

कानपुर देहात,12 जुलाई 2024। अकबरपुर के युवा आयुष त्रिवेदी ने जिले का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए आयुष त्रिवेदी को विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें प्रदेश के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से अलंकृत किया।

सामाजिक कार्यों को लेकर किया गया चयन

अकबरपुर कस्बा निवासी यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष आयुष त्रिवेदी सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय हैं। पिछले तीन वर्षों में सामुदायिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, वृक्षारोपण, रक्तदान, मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय एकीकरण आदि क्षेत्रों में दिए गए योगदान के आधार पर उन्हें चयनित किया गया है। आयुष ने कोरोनाकाल में जरूरतमंदों को राशन, मास्क व सैनीटाइजर वितरित किए। प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के किए काम किया। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में वेबसाइट के माध्यम से अस्पतालों व इलाज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों तक पहुचाईं। इससे लोगों को काफी सहूलियत हुई। इसके अलावा वीरांगना अभियान,कपड़ा बैंक, वृक्ष प्रहरी आदि की शुरुआत की है। शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर लखनऊ में एकेटीयू के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, शाल और 50 हजार धनराशि की चेक प्रदान की। अब विवेकानंद पथ योजना के अंतर्गत एक सड़क का नामकरण भी पुरस्कार विजेता के नाम पर किया जाएगा।

पुरस्कार की राशि से निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री देंगे

आयुष त्रिवेदी ने कहा कि पुरस्कार में प्राप्त धनराशि से वो निर्धन छात्रों की बेहतर शिक्षा के लिए पुस्तकें और पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सड़क के नामकरण के लिए प्रस्ताव स्थानीय प्रशासन के पास आता है तो वो सड़क का नामकरण नेताजी सुभाष चंद्र बोस या चंद्रशेखर आज़ाद के नाम पर करने का आग्रह करेंगे। इससे युवाओं को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *