Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बोले अधिकारी-शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी

बोले अधिकारी-शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी

Spread the love

शिवली,08जनवरी 2023। अयोध्या में श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा व मकर संक्रांति के पर्व पर होने वाले आयोजनों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कोतवाली शिवली में रविवार की शाम शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम जितेंद्र कटियार वा सीओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि पर्व पर शांति बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने कहा की शांतिभंग करने के प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर तहसीलदार पवन कुमार, एसआई मोहम्मद हासिक,कृपाल सिंह,राजेश सिंह,कालीचरण कुशवाहा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकांत अग्निहोत्री,टीटू गुप्ता,सोनू यादव मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *