Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > निसिचर हीन करहु महि भुज उठाई पन कीन्ह

निसिचर हीन करहु महि भुज उठाई पन कीन्ह

Spread the love

शोभन के गौरीकुंड पर हो रही रामलीला में दूसरे दिन मुनि याचना व फुलवारी लीला का मंचन हुआ

शिवली,07 जनवरी 2024। शोभन मंदिर के वार्षिक उत्सव में गौरीककुंड पर आयोजित राम लीला में शनिवार को द्वितीय दिवस की लीला का मंचन हुआ।

मुनि विश्वामित्र ने  निसाचरो से आहत होकर उनके बध के लिए राजा दशरथ के दरबार में जाकर राम लक्ष्मण को देने की याचना की। राजा दशरथ ने कहा की मेरे पुत्र बहुत ही कोमल है,और राक्षस बहुत ही क्रूर है। मेरे पुत्र कैसे उन्हें रोक पाएंगे।मुनि विश्वामित्र ले समझाने पर दशरथ तैयार हो गए। राम लक्ष्मण को लेकर मुनि चले। तब राम ने निसिचर हीन करहु महि भुज उठाई पन कीन।रास्ते में ताड़का राक्षसी का वध किया। और आगे अहिल्या का उद्धार किया जो श्राप के कारण पत्थर की मूर्ति बन गई थी। साथ ही मारीच सुबाहु से यज्ञ की रक्षा की। इसके बाद फुलवारी लीला का मंचन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारे में प्रसाद गृहण किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *