Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > समय से शिकायतों का करें निस्तारण-जेपी गुप्ता, एडीएम प्रशासन

समय से शिकायतों का करें निस्तारण-जेपी गुप्ता, एडीएम प्रशासन

Spread the love

मैथा में अपरजिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस 

 118 शिकायत कर्ताओं ने दर्ज करवायी शिकायतें, तीन शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा,कानपुर देहात‌ 06 जनवरी 2024। मैथा तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई हुई शिकायतों को अपरजिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता व एडीशनल एसपी राजेश पाण्डेय ने सुना। कुल 118 शिकायत कर्त्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। जिसमें राजस्व विभाग की सर्वाधिक 41शिकायतें आई वहीं आपूर्ति विभाग से सम्बंधित 19 शिकायतें दर्ज हुई। इसके अलावा बीडीओ की 32 पुलिस की 15 अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व वास्ते मुआवजा रिंग रोड की 01 जेई लघु सिंचाई 01 विद्युत विभाग की 02 जिला समाज कल्याण की 01 उपनिदेशक कृषि विभाग की 01 व क्षेत्रीय वनाधिकारी की 02 शिकायत दर्ज हुई ।03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।अपरजिलाधिकारी प्रशासन ने मौजूद अधिकारियों से शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम जितेंद्र कटियार तहसीलदार पवन कुमार नायब तहसीलदार अनिल चौधरी कोतवाल शिवली एस एन सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी डा सिद्धार्थ पाठक एसडीओ विद्युत आईसी तिवारी कानूनगो सुरेश यादव, नन्दकिशोर , एडीओ पंचायत वीरेन्द्र कुमार पाल प्रभारी एबीएसए बबिता श्रीवास्तव प्रभारी सीडीपीओ सुमन लता सहित तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *