शोभन रामलीला-कैसे खुशी यह छुपाएं,राम आएंगे

शिवली,06 जनवरी 2024। शोभन के गौरीकुंड पर शुक्रवार को आयोजित रामलीला में रामजन्म की लीला का मंचन किया गया। राम के जन्म पर खुशियां मनाई गई। ठुमुक चलत रामचंद्र बाजत पैजनियां पर भक्त सर्दी के बीच ताली बजाकर खुशी जाहिर करते दिखे। राम की भूमिका फतेहपुर के करन तिवारी, लक्ष्यमण की भूमिका में अतर्रा बांदा के मनीष तिवारी, भरत की भूमिका फतेहपुर के किशन द्विवेदी व शत्रुघ्न की भूमिका गौरी भगवंतपुर के प्रबल बाजपेई ने निभाई। राम सहित भाइयों का अभिनय बहुत ही मनोहारी रहा। यज्ञ में देश समाज सुख शांति के लिए आहुतियां डलवाई गई। महंत हरिशरण पांडेय ने भक्तों को आशीष दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *