Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > लाखों की शराब खपाने का प्लान नाकाम,पुलिस ने कंटेनर में भरी शराब पकड़ी

लाखों की शराब खपाने का प्लान नाकाम,पुलिस ने कंटेनर में भरी शराब पकड़ी

Spread the love

कानपुर देहात,03 जनवरी 2024।शिवली कोतवाली पुलिस ने बीती रात अवैध रूप से पंजाब से लाई गई 368 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब कंटेनर में भर कर लाई गई थी।हालाकि चालक परिचालक पुलिस की गिरफ्त से बच निकले।

पुलिस गस्त में दिखा कंटेनर,तलाशी में मिली अवैध शराब

इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह ने बताया की बीती रात पुलिस बल के साथ गस्त कर रहे थे। इसी बीच औनहा के एक इंजीनियरिंग कालेज उसरी गांव की तरफ जाने वाले खडंजे पर संदिग्ध अवस्था में खड़े कंटेनर के समीप पहुंचे। कि पुलिस को देखकर चालक परिचालक भाग निकले।

25 लाख की पंजाब से लाई गई अंग्रेजी शराब,माफिया करने वाले थे बारे न्यारे 

पुलिस की तलाशी में 368 पेटी में 3281 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब लदी पायी गयी। शराब पंजाब से लाई गई थी। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पच्चीस लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी के तहत अज्ञात चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नए साल में कहां खपाई जानी थी,शराब

कानपुर देहात। अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने पर चर्चा रही। कि कोई बड़ा गिरोह बाहर से सस्ती शराब यहां सप्लाई देता है। पुलिस की जांच में खुलासा हो सकता है। कि यह शराब नए साल में कहां खपाई जानी थी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *