पूर्व नौसैनिकों की फांसी की सजा पर रोक

सुनाद न्यूज,28 दिसंबर 2023। कतर में आठ पूर्व नौ सैनिकों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है। कतर में बंद इन पूर्व नौसेनिकों को राहत मिली है। कतर में गुरुवार को सुनवाई के दौरान भारत के राजदूत और अन्य अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ कोर्ट में उपस्थित थे। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हम मामले की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े हैं और हम सभी कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम इस मामले को कतर अधिकारियों के समक्ष भी उठाना जारी रखेंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *