सुनाद न्यूज,25 दिसंबर 2023। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का सोमवार को विस्तार किया गया। कैबिनेट मंत्रियों की सूची में विजय शाह,कैलाश विजयवर्गीय,प्रह्लाद सिंह पटेल राकेश सिंह करण सिंह वर्मा राव उदय प्रताप सिंह सहित अठारह विधायक शामिल हैं। वहीं छह नेताओं को स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है। साथ ही चार विधायकों को राज्य मंत्री बनाया गया।
