Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > यहां लगी संसद,पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम

यहां लगी संसद,पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम

Spread the love

छात्राओं ने अकबरपुर महाविद्यालय के सभागार कक्ष में लगाई युवा संसद (Youth Parliament)

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

कानपुर देहात दिनांक 22 दिसंबर 2023।युवा संसद (Youth Parliament) कार्यक्रम का आयोजन अकबरपुर महाविद्यालय के सभागार कक्ष में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी तथा मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन उपस्थिति में किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों से चयनित बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में नेता सदन एवं नेता प्रतिपक्ष तथा विभिन्न विभागों के मंत्रीगणों की भूमिका विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा निभाई गई। लोकसभा सदन संचालन के दौरान विधि मंत्री द्वारा सदन के समक्ष लोकसभा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 बिल प्रस्तुत किया गया।एवं सर्वसम्मति से बिल पारित किया गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें विकास के अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती हैं। यह विधायी उपाय महिलाओं की ताकत और क्षमता को पहचानने और सशक्त बनाने का प्रयास है।

महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व और भागीदारी सुनिश्चित करना उद्देश्य-राज्य मंत्री,प्रतिभा शुक्ला

राज्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य नीति और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व और भागीदारी सुनिश्चित करना है। तथा शासन के कुशल नेतृत्व में हम सभी इस उद्देश्य को प्राप्त कर रहे हैं।

बेटा- बेटी में किसी प्रकार का न हो भेदभाव जिला पंचायत अध्यक्ष-नीरजरानी

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को पुरूषों के समकक्ष समझा जाये, बेटा- बेटी में किसी प्रकार का भेद-भाव न किया जाए।साथ ही बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया जाए।

नारी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं-सीडीओ,लक्ष्मी एन

मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रतिभा को विकसित करना है। यह कानून महिला सशक्तिकरण और समाज में उनके योगदान का प्रमाण है। आज नारी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। देश के उच्च पदों पर आज आसीन है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभाशाली बालिकाओं की प्रतिभा का प्रदर्शन एवं उनके नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनायें जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे-181,1090, 112,1098,1076 आदि के विषय में जानकारी दी गयी।

बच्चों को प्रमाण पत्र तथा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित

युवा ससंद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त बच्चों को प्रमाण पत्र तथा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला पिछड़ावर्ग अधिकारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक व विद्यालयों के अध्यापक, जिला प्रोबेशन कार्यालय से धर्मेंद्र, संदीप सहित समस्त कार्मिक, बालिकाओं के माता-पिता आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *