Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मकरंदपुर बंथा में रात के अंधेरे में जेसीबी से भरी जा रही ग्राम समाज की मिट्टी

मकरंदपुर बंथा में रात के अंधेरे में जेसीबी से भरी जा रही ग्राम समाज की मिट्टी

Spread the love

कानपुर देहात,19दिसंबर 2023।तहसील मैथा के मकरंदपुर बंथा गांव में रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जा रहा है। ग्राम समाज की जगह के साथ नहर पटरी के किनारे भी खनन किया जा रहा है।सोशल मीडिया पर रात में जेसीबी से खनन कर डंपर में भरने का वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि सुनाद न्यूज नही करता है।

मैथा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकरंदपुर बन्था में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन हो रहा है। जिस जगह पर खनन हो रहा है। वह ग्राम समाज की बताई जा रही है। नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने सोमवार को बताया कि चार दिन पहले मकरंदपुर बंथा ग्राम में हुए खनन की सूचना पर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। और अवैध खनन मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *