Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > इलाज के दौरान घायल की मौत,हंगामा

इलाज के दौरान घायल की मौत,हंगामा

Spread the love

रनिया,कानपुर देहात,18 दिसंबर 2023। गजनेर थाना निवासी एक युवक छह माह पहले कानपुर से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे युवक का कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर उसे नौबस्ता में फेंक दिया था। रविवार को देर शाम उपचार के दौरान उसकी मृत्यु होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित परिजनों ने रनिया थाने में शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा गजनेर निवासी धर्मेंद्र कुमार 35 कानपुर में कपड़ा सिलाई का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि 25 जून को वापस घर जाते समय वह रायपुर में उतरकर गजनेर जाने वाले वाहन का इंतजार कर रहा था। आधा दर्जन लोगों ने उसका अपहरण कर निर्मम तरीके से मारपीट कर उसे मरणासन्न स्थिति में नौबस्ता कानपुर स्थित फेंक दिया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मृत्यु हो जाने के बाद पारिवारिक जनों ने आरोपित छह लोगों की गिरफ्तारी से आक्रोशित होकर रनिया थाने के सामने हाईवे जाम करते हुए शव रख दिया। तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हंगामा करने लगे। सूचना पर सदर सीओ अरुण कुमार सिंह व थाना प्रभारी रनिया महेंद्र सिंह पटेल ने के समझाने पर मान गए। थाना प्रभारी ने बताया कड़ी कारवाई की जाएगी।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *