Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > परसौली मेला का धूमधाम से समापन,पदाधिकारियों को किया सम्मानित

परसौली मेला का धूमधाम से समापन,पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Spread the love

राममिलन शर्मा/सुनाद न्यूज

रनियां,कानपुर देहात,15दिसंबर 2023। रनिया मैंथा मार्ग परसौली रिन्द नदी के तलहटी पर लगने वाले प्राचीन मेला का गुरुवार को समापन हो गया है। शुक्रवार को मेले में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों का मेला व्यवस्थापक अंजनी यादव ने माल्यार्पण व सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।और कहा कि आप सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से मेला शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। साथ ही कहा कि अपेक्षा करते हैं कि इस वर्ष की भांति अगले वर्ष भी इसी तरह का आप सभी का सहयोग आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजू यादव ने भी सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। बताते चले की रनिया मैथा मार्ग पर अगाहन माह की दशमी को मेला का शुभारंभ होता है। जो कि कई दिनों तक चलता है मेले में दंगल का भी आयोजन होता है। जिसमें दूर-दूर से आने वाले पहलवान अपनी कुश्ती का प्रदर्शन करते हैं।ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने घर गृहस्थी का सामान भी खरीदते हैं। इस दौरान रामनाथ यादव,पूर्व प्रधान अजीत यादव,बिलई के प्रधान प्रतिनिधि रघुवीर यादव,शंकर लाल,सुरेश यादव,कल्लू डॉक्टर,मजदूर सभा के जिला महासचिव अनुज यादव, युवा सपा नेता अर्जुन यादव,अमित डॉक्टर,राजेंद्र यादव,शिवपाल यादव, राहुल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *