Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > गार्ड को पीटकर लूटा,अस्पताल में भर्ती

गार्ड को पीटकर लूटा,अस्पताल में भर्ती

Spread the love

कानपुर देहात,07दिसंबर 2023। फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे गार्ड सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर बदमाशों ने बाइक,मोबाइल, एटीएम कार्ड,आधार लूट कर भाग गए। घटना बुधवार देर रात की है। बदमाशों ने गार्ड सुपरवाइजर की लोहे की रॉड से पिटाई की। गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा रहा है। घटना की अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

ड्यूटी खत्मकर बुधवार की रात लौट रहा था घर

थाना रूरा के सलेमपुर गांव का अनिल कुमार कानपुर नगर के सचेंडी में बैग फैक्ट्री में गार्ड सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। बुधवार की देर रात वह ड्यूटी खत्मकर बाइक से मैथा नहर रोड होकर घर वापस लौट रहा था। कि पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। और मारपीट करने लगे।

घायल गार्ड को अस्पताल में कराया गया भर्ती

लोहे की रॉड से उसे जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल, वीवो का मोबाइल,आधार कार्ड,एटीएम कार्ड लूट लिया। बदमाशों के भाग जाने पर वह पैदल ही गांव के समीप पहुंचकर कर मदद मांगी। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस ने उसे शिवली सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में भाई दिनेश कुमार ने कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

घटना का शीघ्र होगा खुलासा-इंस्पेक्टर शिवनारायन 

इंस्पेक्टर शिवनरायन सिंह ने बताया कि अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों से इस बात पूछताछ की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *