Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > धूमधाम से रखवाई गई नई हनुमान प्रतिमा

धूमधाम से रखवाई गई नई हनुमान प्रतिमा

Spread the love

कानपुर देहात,06 दिसंबर 2023।शिवली कोतवाली के मुगरा गांव के औनहा सखरेज मार्ग पर पांच दिन पहले अराजकतत्वों द्वारा तोड़ी गई हनुमान प्रतिमा की जगह मंगलवार को पूजन पाठ के बीच नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। ग्रामीणों ने मूर्ति के लिए आपसी सहयोग से कानपुर से प्रतिमा मंगवाई। बड़ी संख्या में मुगरा, बरियननिवादा,औनहा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।मालूम हो कि एक दिसंबर को अज्ञात लोगों ने हनुमान प्रतिमा को खंडित कर दी थी। बजरंग दल जिला संयोजक भूपेंद्र सिंह,गौ रक्षा प्रमुख मैथा सनी सिंह ने अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर मानव सेवा संगठन के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीएस वर्मा,प्रधान रमेश राजपूत मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *