Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > भाजपाइयों ने बांटे जीत के लड्डू,महिलाएं थिरकी

भाजपाइयों ने बांटे जीत के लड्डू,महिलाएं थिरकी

Spread the love

कानपुर देहात,03 दिसंबर 2023।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तीन राज्यों में अभूतपूर्व विजय पर भाजपा पार्टी कार्यालय माती में आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जमकर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सतीश शुक्ला के नेतृत्व में महिला पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर थिरकी। अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा आज हमारा देश मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित ह। उनकी लोकप्रियता देश में नहीं विदेशों में है उनके द्वारा की गई घोषणाएं पर जनता विश्वास करती है इसी का परिणाम है कि हम तीन राज्यों में भारी बहुमत के साथ जितने में सफल रहे। कन्हैया कुशवाहा,शिववीर भदौरिया,परवेश कटियार,नीरज पांडेय, बृजेंद्र सिंह,दिनेश मिश्रा,रेणुका सचान, रामजी मिश्रा,विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी,सौरभ मिश्रा,रामनरेश भदौरिया श्यामू शुक्ला सुनील शर्मा आदि रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *