Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली पुलिस ने पकड़ी रफ्तार-27 नवंबर को चोरी,28 को रिपोर्ट,29 को आरोपी गिरफ्तार

शिवली पुलिस ने पकड़ी रफ्तार-27 नवंबर को चोरी,28 को रिपोर्ट,29 को आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कानपुर देहात,01 दिसंबर 2023। शिवली कोतवाली पुलिस ने भोलानिवादा गांव में चोरी की घटना का तीन दिन में पुलिस ने  खुलासा कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शिवली कोतवाली के गांव भोला निवादा की रहने वाली सरस्वती देवी के घर 27 नवंबर की रात उनके घर में घुसकर गांव के रोशन सोनकर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 28 नवंबर को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। नामजद आरोपी की तलाश में छापेमारी की गई।

चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी पकड़े गए-इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह

इंस्पेक्टर शिवनारायन सिंह ने बताया कि भोलानिवादा रोशन सोनकर ने गांव के अजय कुमार गौतम व थाना रसूलाबाद के तिस्ती गांव के राहुल कुमार के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तीनो के पास से चोरी की दो जोड़ी तोडियां,बाल में लगाने वाला कांटा, एक जोड़ी बिछिया(सभी सफेद धातु) व 1020 रुपए भी बरामद किए गए। पुलिस ने पकड़े आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।

खुलासा करने वाली पुलिस टीम 

दरोगा कर्वेंद्र कुमार,सिपाही अनुज कुमार,राजदीप,होमगार्ड तेजराम

 

 

 

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *