रामशरण को मैथा व अनीता को डेरापुर में एसडीएम न्यायिक बनाया गया
कानपुर देहात,25नवंबर 2023। मैथा व डेरापुर तहसील में एसडीएम न्यायिक की तैनाती की गई है। एडीएम अमित कुमार राठौर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मैथा तहसील में रामशरण तिवारी को एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनाती दी गई है। इसी तरह डेरापुर में अनीता को एसडीएम न्यायिक के साथ मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम की जिम्मेदारी दी गई।
