Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > कानपुर देहात में छठ पूजा की धूम

कानपुर देहात में छठ पूजा की धूम

Spread the love

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने छठ पूजा में की शिरकत

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

 मैथा,कानपुर देहात,19 नवंबर 2023। महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने मैथा तहसील के इंद्रानगर ,मांडा मड़ैया व रविंद्रपुर गारब आदि गांव में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के बीच पहुंच छठ पूजा महापर्व में शामिल हुई। रविवार को छठव्रतियों के बीच सूरजपुर व रवीन्द्र पुर तालाब घाट पर पहुंच कर उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दे रही व्रती महिलाओं के साथ पूजन पाठ में हिस्सा लिया। आचार्य जवाहरलाल तिवारी ने विधि-विधान से पूजन पाठ कराया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भगवान भास्कर से यूपी सहित संपूर्ण भारत की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा । उन्होंने कहा कि यह महापर्व सूर्य भगवान की आराधना के लिए जाना जाता है। छठ महापर्व प्रकृति की पूजा का प्रतीक है । प्रकृति पर आस्था और उससे जुड़ाव भारतीय संस्कृति की परंपरा है । उन्होंने कहा हमारी माताएं बहने 72 घंटे का व्रत रखकर सूर्य देव भगवान की आराधना करती हैं । यह वर्षों पुरानी अद्भुत परम्परा है। यह समर्पण, सात्विकता, आस्था और स्वच्छता का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा छठ मैया सबको निरोगी रखें ,सुखी रखें, सबका मंगल कल्याण करें। इस मौके पर निर्मला त्रिपाठी,शंकरादेवी , अनीता, आरती, चिन्ता देवी, सरोज, लीला वती, पूजा, शीला देवी, लीला वती, व्यास मुनि, संजय,देवी प्रसाद मिश्रा ,अर्जुन सिंह कुशवाहा, कन्हैया कुशवाहा, अभिषेक ,अविनाश , श्रीकिशन , सत्येन्द्र कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सूरज कुमार, शीला देवी, उर्मिला, पिंकू, गोलू, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *