Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > कार की टक्कर से नानी व नातिन की हुई मौत, मची अफरातफरी

कार की टक्कर से नानी व नातिन की हुई मौत, मची अफरातफरी

Spread the love

कानपुर देहात,29 अक्टूबर 2023। थाना क्षेत्र के भौंरा में टेसू झुझिया का विवाह देख रही भीड़ में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आकर नानी और नातिन की मौके पर मौत हो गई। जब कि कई घायलों का कानपुर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

भौंरा गांव में रविवार की रात में रिंद नदी के किनारे टेसू व झुंझिया विवाह का परंपरागत कार्यक्रम चल रहा था। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार  भीड़ में आ गई। कार की चपेट में आने से रामप्यारी (55)और हिमांशी (4) की मौके पर मौत हो गई। कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। घायलों को परिजन उन्हें उपचार के लिए कानपुर ले गए हैं। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *