Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मड़ौली कांड एक बार फिर चर्चा में आया

मड़ौली कांड एक बार फिर चर्चा में आया

Spread the love

कानपुर देहात,25 अक्टूबर 2023। दस महीने पहले जिले के मड़ौली गांव में कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा दीक्षित की कब्जा हटाते समय झोपडी में जलकर मौत हो गई थी। इसी मामले में अपनी मांगों को लेकर जिला के अधिकारियों के पीड़ित चक्कर काट रहा था।

पीड़ित का कहना है सुनवाई न होने पर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय गया था। कुछ देर बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा रहा है।पीड़ित के पिता कृष्ण गोपाल दीक्षित का कहना है कि उसकी पत्नी और बेटी को जलाकर मार दिया गया था। अभी तक उन लोगों कोई न्याय नही मिला है। जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया की अंश दीक्षित को अस्पताल में लाया गया है। कुछ पुलिस वाले भी साथ आए थे। बताया कि उसने जहर खा लिया है। अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
मालूम हो कि 13 फरवरी को कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र के मडौली गांव में इस घटना ने पूरे देश का ध्यान खींचा था।

प्रशासन ने दी जानकारी
मडौली काण्ड में शिवम दीक्षित व अंश दीक्षित को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी गई। अंश दीक्षित के नाम 0.281 कृषि पट्टा एवं 100वर्ग मी0 का आवास पट्टा तथा शिवम दीक्षित के नाम 0.281 कृषि पट्टा एवं 100वर्ग मी0 का आवास पट्टा किया जा चुका है।इसके साथ ही अंश दीक्षित नगर पंचायत अकबरपुर में आउट सोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *