Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > जनक के अभिनय के साथ संजय 25 वर्षों से दे रहे बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश

जनक के अभिनय के साथ संजय 25 वर्षों से दे रहे बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश

Spread the love

कानपुर देहात,20 अक्टूबर 2023। बेटियों की पीड़ा देख शिक्षक ने रामलीला में जनक का अभिनय करना शुरू किया। लगातार रामलीला में पच्चीस वर्षों से बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ का संदेश दे रहे हैं।

जूनियर स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं जनक का अभिनय करने वाले संजय

बैरी सवाई के रहने वाले संजय वर्मा वर्तमान समय में बलुआपुर जूनियर स्कूल प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 1998 से रामलीला में राजा जनक का अभिनय शुरू किया। उन्होंने बताया कि पहले वह गांव में होने वाले वीर अभिमन्यु नाटक में युधिष्ठिर का अभिनय करते थे। रामलीला में धनुष तोड़ने की प्रतिज्ञा करने वाले के साथ सीता का विवाह करने की बात जनक ने कही। जब कि सीता के लिए सुयोग्य वर की तलाश की जानी चाहिए। हालाकि भगवान रामजी के धनुष तोड़ने से सीता का सुयोग्य वर मिल गया। तभी से उन्होंने राजा जनक का अभिनय करना शुरू किया।

रामलीलाओं में जनक का अभिनय करते हुए देते हैं बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का संदेश

पच्चीस वर्षों से कई रामलीला में जनक के अभिनय के दौरान बेटी बचाओ व बेटी बचाओ का संदेश अवश्य देते हैं। तीन बेटियों व एक बेटी के पिता संजय ने बताया कि सभी को बेटियों को पढ़ाना अवश्य चाहिए। और शादी के समय भी सुयोग्य वर की तलाश कर शादी करनी चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *