Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > आंगनवाडी कार्यकत्री की जगह गांव की दूसरी महिला काम करते मिली

आंगनवाडी कार्यकत्री की जगह गांव की दूसरी महिला काम करते मिली

Spread the love

आंगनबाड़ी विजय लक्ष्मी की जगह विजय कुमारी मिली सेवा समाप्ति की कार्यवाही —
बृजबिहारीद्विवेदी
कानपुर देहात,13 अक्तूबर 2023। जिलाधिकारी आलोक सिंह व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के निर्देशों के अनुपालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव ने अकबरपुर परियोजना के आंगनवाड़ी केंद्र बेवन व संगसियापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र बेवन में कार्यकत्री श्रीमती पुष्पा मौजूद मिली परन्तु सहायिका अनुपस्थिति पाई गई। मौके पर एक भी 03 से 06 वर्ष लाभार्थी बच्चा नहीं था। इसी के साथ संगसियापुर केन्द्र द्वितीय की कार्यकत्री सुनीता देवी व सहायिका उपस्थित थीं मौके पर 22 बच्चे के न्द्र पर मौजूद मिले। संगसियापुर केन्द्र प्रथम के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव उस समय हतप्रभ रह गए जब देखा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजयलक्ष्मी की जगह गांव की महिला विजय कुमारी केंद्र का संचालन कर रही थी। जिसके संबंध में ग्रामवासियों एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित अवगत कराया गया है। उक्त गम्भीर प्रकार की अनियमितता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्री विजय लक्ष्मी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर मानदेय सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *