Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > अपराध करने वाले बच नहीं पाएंगे,कड़ी कार्रवाई होगी-एडीजी

अपराध करने वाले बच नहीं पाएंगे,कड़ी कार्रवाई होगी-एडीजी

Spread the love

कानपुर देहात, 06अक्टूबर 2023।थाना गजनेर क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निनाया में एडीजी आलोक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। और पीड़ितों के परिजनो से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाले बच नही पाएंगे। कड़ी कार्यवाई की जा रही है।कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार व पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति भी मौजूद रहे। मालूम हो कि थाना गजनेर के गांव शाहजहांपुर निनाया में बीती देर रात्रि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी। एसपी के मुताबिक घटना में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *