Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > शौर्य जागरण यात्रा चार अक्टूबर को आएगी

शौर्य जागरण यात्रा चार अक्टूबर को आएगी

शिवली,01 अक्तूबर 2023। बजरंग दल कानपुर प्रांत की शौर्य जागरण यात्रा चार अक्टूबर को शिवली कस्बा आएगी। और यहां पर सभा भी होगी। शनिवार को यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैयारी बैठक आहूत की गई।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रविंद्र व जिला संगठन मंत्री अजय ने बताया कि बजरंग दल की देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा 30 सितंबर को झांसी से प्रारंभ होकर 4 अक्टूबर को बिल्हौर, रसूलाबाद होते हुए मैथा ब्लॉक के शिवली नगर पंचायत पहुंचेगी। बजरंग दल की टोली भारी संख्या में एकत्रित होकर गहिरा में यात्रा का स्वागत करेगी। इसके बाद में शिवली में एक विशाल सभा होगी। इसके बाद यात्रा बेला रोड होकर चौबेपुर प्रस्थान करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *