Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत

Spread the love

पुखरायां । संवाददाता
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी –कानपुर हाइवे पर भोगनीपुर पुल के पास बुधवार को देर रात को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ,जिसमें बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे सीएचसी लाया गया जहां पर डियूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्गदासपुर गांव निवासी पंकज ने बताया कि ,उनके पिता कमलेश कुमार (45) पुत्र बांकेलाल बुधवार देर रात को बाइक में सवार होकर भोगनीपुर के एक गेस्ट हाउस में शादी के कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस लौटते समय भोगनीपुर के पुल के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से घायलावस्था में उन्हें सीएचसी लाया गया जहां पर डियूटी पर तैनात डॉ राजवीर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमों भेजकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी इंचार्ज देवनारायण ने परिजनों से जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया मृतक की पत्नी रम्मू बेटा पंकज और श्याम सिह व बहने रोली और साधना का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस का कहना है कि रात को हुई दुर्घटना में यह पता नहीं चल पाया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *