Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > जिला अध्यक्ष मनोज ने सुनी पीएम के मन की बात

जिला अध्यक्ष मनोज ने सुनी पीएम के मन की बात

Spread the love

कानपुर देहात,24 सितंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात में मन की बात को 1500 अधिक बूथों पर सुना गया। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने भगुनियापुर में मन की बात को सुना।प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से मन की बात में कहा चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलेब्रिटी की तरह हो गया है | लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने G20 समिट में अफ्रीकन यूनियन को G20 में पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। जब भारत बहुत समृद्ध था, उस जमाने में हमारे देश में और दुनिया में सिल्क रूट की बहुत चर्चा होती थी। ये सिल्करूट व्यापार-कारोबार का बहुत बड़ा माध्यम था। अब आधुनिक जमाने में भारत ने एक और इकोनॉमिक कॉरिडोर जी-20 में सुझाया किताबें, हमारे जीवन में हमेशा एक अच्छे दोस्त की भूमिका निभाती है | इसलिए, हमें बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए |” हमारे शास्त्रों में कहा गया है- जीवेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्। अर्थात्, जीवों पर करुणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए। हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही पशु-पक्षी हैं। ये जीव-जंतु हमारी आस्था के केंद्र में तो रहने ही चाहिए, हमें इनका हर संभव संरक्षण भी करना चाहिए इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला रामजी मिश्रा विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी शिव विलास मिश्रा अशोक शुक्ला मुनीश बाजपेई अनीता सचान विनय प्रताप सिंह आदि रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *