Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > खलवा मोहाल में चोरी की घटना से रोते परिजन

खलवा मोहाल में चोरी की घटना से रोते परिजन

Spread the love

चोरों ने 15 हजार नगद समेत पार किए लाखों के गहनें
पुखरायां । संवाददाता
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के खलवा मोहाल में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला खोलकर 15 हजार नगद सहित लाखो के जेवर पार किये ,सूचना पर डायल 112 की पुलिस और चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुचकर छानबीन की है।
कस्बा के खलवा मोहाल के जीतू ने बताया कि , बुधवार देर शाम रोजाना की तरह परिवार सहित घर का ताला लगाकर अपने साथ चाबी लेकर छत पर सोने लिये चले गए थे। देर रात को अज्ञात चोरों ने छत पर सीढ़ी से चढ़कर चाबी निकाल ली और घर के दरवाजा का ताला खोलकर घर के अंदर घुस गए। अन्दर घुसकर बक्सा औऱ अलमारी का ताला खोलकर 15 हजार नगद सहित लाखो के जेवर पार कर दिए। गुरुवार सुबह गृह स्वामी छत से उतर कर नीचे आया तो घर का दरवाजा खुला देखा तब उसे चोरी होने की जानकारी हुई। गृह स्वामी ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज देव नरायण द्विवेदी ने गृह स्वामी से जानकारी करते हुए छनबीन शुरू की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *