Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > कानपुर देहात में 147 मानक विहीन स्कूली वाहन ढो रहे बच्चे

कानपुर देहात में 147 मानक विहीन स्कूली वाहन ढो रहे बच्चे

Spread the love

कानपुर देहात। 21 सितंबर 2023।शासन के निर्देश पर जिले में 16 सितंबर 2023 से 20 सितंबर 2023 तक स्कूली वाहनों के चेकिंग का अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के लिए निर्धारित मानकों को पूर्ण किए बिना संचालित हो रहे 52 वाहनों के विरुद्ध चालन/बंद की कार्यवाही परिवहन विभाग व प्रवर्तन अधिकारियों के द्वारा की गई। साथ ही 147 स्कूली वाहन जो कार्यालय रिकॉर्ड के अनुसार बिना मानक/बिना वैध प्रपत्र के हैं,उन स्कूल को नोटिस भी जारी किया गया है, ताकि इन वाहनों का मानक के अनुरूप ही संचालन सुनिश्चित हो सके।यदि इस के बाद भी स्कूलों के द्वारा मानक पूर्ण नही कराए गए तो ऐसे वाहनों का पंजीयन निलंबन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जनपद में स्कूली वाहनों का मानक के अनुसार ही संचालन हो इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात के माध्यम से भी कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलन में लाई जा रही है। साथ ही ऐसे वाहनों का विवरण पुलिस प्रशासन को भी उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि जनपद में स्कूली वाहनों का मानक के अनुरूप संचालन सुनिश्चित हो तथा स्कूली छात्रों के आवागमन को सुरक्षित किया जा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *