Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > कानपुर देहात में केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

कानपुर देहात में केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

Spread the love

कानपुर देहात,17 सितंबर 2023।भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला का स्वागत पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला का  स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश जोरो पर था स्वर्गीय संतोष शुक्ला अमर रहे कार्यकर्ताओं द्वारा नारा लगाई जा रहे थे। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला द्वारा पार्टी कार्यालय में मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले हवन किया गया। उनके दीर्घायु की कामना की गई एवं प्रसाद सभी कार्यकर्ताओं को वितरण किया गया। सभी ने नए जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। मोदी जी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय में केक काटा गया। सांसद देवेंद्र सिंह भोले, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला,राजेश तिवारी,डॉक्टर सतीश शुक्ला द्वारा केक खिलाकर जश्न मनाया गया एक बड़ी एलइडी लगाकर लोहार कुम्हार धोबी मोची राजमिस्त्री कारीगरों को बुलाकर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनाया गया। डॉक्टर सतीश शुक्ला ने साल पहनकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला का अभिवादन किया इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी अनिल शुक्ला वारसी मदन पांडेय, वंश लाल कटियार, श्याम सिंह सिसोदिया, डॉ सतीश शुक्ला निर्मला शंखवार विद्यासागर त्रिपाठी शिव वीर भदोरिया,परवेश कटियार,बृजेंद्र सिंह,विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी,राम जी अग्निहोत्री आदि रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *