Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > प्रतिबंधित पशुओं के मांस की तस्करी में एक और धरा गया

प्रतिबंधित पशुओं के मांस की तस्करी में एक और धरा गया

Spread the love

कानपुर देहात,14 सितंबर 2023।कोतवाली शिवली की औनहा चौकी क्षेत्र में 16 मई को एक लोडर को संदिग्ध हालात में जाते हुए ग्रामीणों ने घेर लिया था।जिसमे प्रतिबंधित पशुओं का मांस भरा मिला था। चौकी इंचार्ज ने अज्ञात लोगो पर गोकशी के धारा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले में फरार चल रहे थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के ढकनापूर्वा के अफजल अहमद को बाघपुर चौकी प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को मैथा नहरपुल से गिरफ्तार किया है। कोतवाल शिव नारायण सिंह ने बताया कि  आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।l

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *