Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > नगर पंचायत रनियां के वार्डों का गठन शुरू

नगर पंचायत रनियां के वार्डों का गठन शुरू

Spread the love

सुनाद न्यूज

रोहित त्रिपाठी
12 मई 2022।

रनियां(कानपुर देहात)। अकबरपुर तहसील के नगर पंचायत रनिया के वार्डो का गठन शुरू हो गया है। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में लेखपाल, कानूनगो, लिपिक व स्थानीय लोगो के बीच 16 वार्डो का गठन हुआ।
रनिया क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 2011 में 29356 जनसंख्या थी। अभी करीब 40 हजार जनसंख्या है नगर पंचायत क्षेत्र में कस्बे के अलावा आसपास के गांवों को शामिल कर 16 बार बनाने की तैयारी की गई है। गुरुवार को विसायकपुर के लेखपाल रविन्द्र शुक्ला रनिया लेखपाल प्रदीप गौड़,कानूनगो सुरेश यादव, किशरवल लेखपाल राकेश मिश्रा, नगर पंचायत लिपिक आलोक रंजन वर्मा व स्थानीय लोगों के बीच नगर पंचायत कार्यालय में वार्डों का परिसीमन कार्य शुरू हो गया है। लेखपालों ने 16 वार्डों का गठन किया है। वार्ड बनने के बाद ग्राम पंचायत में रह रहे इन क्षेत्रों को नगरी सुविधा मिलना ही सबसे बड़ा लाभ होगा। आरसीसी रोड, ड्रेनेज, बिजली व्यवस्था, सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी यहां पर लोगों को मिलेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *