Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > महिला > आंगनबाड़ी केंद्र पर अभिवावक बैठक का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्र पर अभिवावक बैठक का हुआ आयोजन

Spread the love

मैथा कानपुर देहात,08सितंबर 2023। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के निर्देशन व जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव के मार्ग दर्शन में शुक्रवार को मैथा विकास खण्ड में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अभिवावक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें लर्निंग लैब के लिए चयनित आंगनवाड़ी केंद्र माण्डा चतुर्थ में कार्यकत्री रीना द्विवेद्वी द्वारा केन्द्र में पंजीकृत बच्चों की माताओं को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पहल पुस्तिका,बाल वाटिका, बाल पिटारा, गोदभराई, अन्न प्राशन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिवावकों से प्रतिदिन 03 से 06 वर्ष के बच्चों को केन्द्र पर भेजने के लिए कहा गया।केन्द्र पर मौजूद बच्चों ने अभिवावकों के सामने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। बताते चलें कि उक्त केंद्र को पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन संगठन ने डीएम व महिला कल्याण एवं बालविकास पुष्टाहार राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला की संस्तुति पर गोद लिया है। संगठन केंद्र को विकसित करने के लिए समय समय पर कई प्रकार से बच्चों की मदद कर रहा है।मौके पर स सहायिका चंद्रमुखी पुष्पा देवी, सुशीला, रमा देवी, सुमन, जयेन्द्री, निशा, शिव कांति, सावित्री आदि मौजूद रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *