Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मैथा किसान नगर नहर रोड बदमाशों की पसंद बना

मैथा किसान नगर नहर रोड बदमाशों की पसंद बना

Spread the love

कानपुर देहात,08 सितंबर 2023। गहलो जर्बी से थाना चौबेपुर के पनऊपुरवा गांव जाने के लिए शिवली होकर कई रास्ते हैं। हालांकि मास्टरमाइंड पति रमन पाल ने केसरीनवादा से मैथा नहर रोड से पत्नी सरिता को बाइक पर बिठाकर ले गया। इस रोड की पति व उसके साथियों ने पहले ही रेकी की थी। इस सुनसान रोड पर रात में पुलिस की गस्त ना के बराबर रहती है। बबूल की झाड़ियां व नहर होने के कारण इसमें रात में छिपने के स्थान भी हैं। इसीलिए पत्नी की हत्या करने के लिए इसी रोड को उसने चुना। पहले भी कई बार अपराधी इस रोड पर हत्या कर शव फेंक चुके हैं। कुछ माह पूर्व भी इसी स्थान के समीप नहर में अज्ञात महिला की हत्या कर शव बदमाश फेंक गए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *