Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा में अधिवक्ता करेगे पुतला दहन

मैथा में अधिवक्ता करेगे पुतला दहन

Spread the love

कानपुर देहात,05सितंबर 2023। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारालाठी चार्ज करने व प्रशासन द्वारा उस पर कोई प्रभावी कार्यवाही न किये जाने पर राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन पर लायर्स एसोसिएशन मैथा के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सोमवार को सौंपा तीन दिवसीय विरोध का एलान कर दिया है । अधिवक्ताओ ने तहसील परिसर में घूम घूम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया है । मंगलवार को विरोध में अधिवक्ताओं ने पुतला दहन का एलान किया है।
सोमवार लायर्स एसोशिएशन मैथा तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव व महामंत्री कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में मैथा तहसील में अधिवक्ताओं ने तीन दिन का कार्य बहिष्कार एवं हड़ताल का आहवान किया। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को संबोधित कर एसडीएम मैथा जितेन्द्र कटियार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर मांगे पूरी किये जाने मांग की है । अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देते हुए बताया कि 4 सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक अधिवक्ता कार्रवाई एवं हड़ताल पर अनवरत रहेंगे । 5 सितंबर को शांति पूर्ण ढंग से मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का पुतला तहसील परिसर के अंदर फूकेंगे। इस दौरान अधिवक्ता अनुज पाल , जयराम कमल , रविकांत कमल , सतीश कुमार,अंकित चंदेल , विवेक भदौरिया , उमाकांत त्रिपाठी,जनार्दन सिंह यादव,रामप्रताप सिंह , विनोद अवस्थी , कन्हैया गुप्ता ,अशोक कुमार गौतम,अनुराग
पंकज , शोभा , प्रेम चन्द्र वर्मा , आदि अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *