Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > तारीख पर तारीख महिला फरियादी ने बीडीओ को जड़ा थप्पड़

तारीख पर तारीख महिला फरियादी ने बीडीओ को जड़ा थप्पड़

Spread the love

कानपुर देहात,02 सितंबर 2023। ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक साल से भटक रही महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लगाई। एडीएम के निर्देश के बावजूद बीडीओ ने जांच होने की बात कह दी। जिससे तमतमाई महिला ने अफसरों की मौजूदगी में बीडीओ को तमाचा जड़ दिया। महिला को हिरासत में लिया गया है।

महिला बोली एक साल से मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सिथरा बुर्जुग निवासी महिला  ससुर का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिकायत लेकर आई थी। उसका कहना था कि वह एक साल से भटक रही है। लेकिन खंड विकास अधिकारी काम नहीं कर रहे। शिकायत पर एडीएम जेपी गुप्ता ने बीडीओ को निस्तारण करने के लिए कहा। बीडीओ शिवगोविंद गुप्ता ने यह कहकर टाल दिया कि सचिव को जांच दी गई थी। सचिव ने बताया है कि यह मत्यु प्रमाण पत्र जारी हो चुका है। महिला के ससुर की मौत दोहरापुर गांव में हुई थी। महिला सिथरा बुजुर्ग गांव का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दे रही है। महिला ने गलत बात करने के आरोप लगाते हुए आवेश में बीडीओ शिगोविंद गुप्ता के तमाचा जड़ दिया।

थप्पड़ की गूंज से मचा हड़कंप,अधिकारी रह गए अवाक

थप्पड़ की घटना के बाद तहसील दिवस में हड़कंप मच गया। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने बीडीओ की तहरीर पर महिला के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *